प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व विधायक ठुकराल ने जन आंदोलन शुरू करने की बात कही
रुद्रपुर। शहर के बीचों बीच स्थित गांधी पार्क का अस्तित्व खतरे में पड़ता देख पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल बचाने को मैदान में आ गए हैं। उन्होंने रविवार को गांधी पार्क में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह गांधी पार्क का अस्तित्व समाप्त नहीं होने देंगे,चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी हद तक क्यों नहीं जाना पड़े। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि पार्क पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इसके लिए वह लोगों को जोड़ कर जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने विरोधियों पर भी कटाक्ष किया। कहा कि इस जगह पर कई राजनीतिक नेताओं की नजर लगी है। वह ऐसे लोगों के सपने साकार नहीं होने देंगे। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, डायमंड सरीन,बाबी टुटेजा, सुरेंद्र सिंह सरजू समेत कई अन्य मौजूद रहे।