तीन वर्ष पहले शादी हुई थी निशा की,मृतका का भूरारानी में ही ससुराल और मायका था
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने मृतका का पति, ससुर और सास को गिरफ्तार किया है। तीनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप है। पुलिस जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के मुताबिक भूरारानी निवासी दीपक कुमार पुत्र देवेन्द्र ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहन निशा का विवाह 8 जुलाई 2022 को गांव के ही निवासी गोविंद साहनी पुत्र नथुनी साहनी के साथ हुआ। शादी मे हेसियत के मुताबिक दहेज दिया था। दीपक के मुताबिक बहन ने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद बहन का उत्पीड़न बढ़ गया। कई बार ससुराल वालों को समझाया। घर से निकालने की धमकी देते थे। बताया कि 27 अप्रैल 2025 को सूचना मिली कि निशा की तबियत खराब हो गई। सूचना पर वह वहां पहुंचा तो बहन मृत अवस्था में पड़ी थी,शरीर में चोट के निशान हैं। दीपक ने बहन के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित का आरोप लगाया। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि पुलिस ने पति के अलावा ससुर नथुनी साहनी,सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। जांच शुरू कर दी। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतका का पति, ससुर,सास को गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।