जनपद के नवनियुक्त एसएसपी अजय गणपति ने चार्ज लेने के बाद पत्रकारों से रुबरू, गिनाई प्राथमिकताएं
रुद्रपुर। जनपद के नवनियुक्त एसएसपी अजय गणपति ने चार्ज लेने के बाद मंगलवार दोपहर बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। एसएसपी ने कहा कि कोतवाली और चौकियों में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। साथ ही कहा कि जिन थाना क्षेत्र में महिला अपराध अधिक होगा, वहां पर प्राथमिकता से महिला निरीक्षक और चौकी प्रभारी तैनात किए जाएंगे।एसएसपी ने कहा कि घटना होने पर समय से पहुंचने से पुलिस काफी हद तक मामले का पर्दाफाश कर सकती है लेकिन समय पर न पहुंचने पर अपराधी पुलिस से दूर चले जाते है। घटनास्थल पर पहुंचने के लिए पुलिस का रिस्पांस टाइम में सुधार किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि वह यातायात व्यवस्था दुुरुस्त करने को प्लान तैयार किया जाएगा। महिला अपराध और साईबर अपराध पर तत्काल कार्रवाई की सुनिश्चित की जाएगी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस सख्ती से अंकुश लगाएगी। बड़े तस्करों के साथ ही गली मोहल्ले और बस्तियों में मादक पदार्थ का काम करने वाले पेंडरल चिह्नित कर उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, सीओ पंतनगर डीआर वर्मा आदि पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
जमीनों के विवादों की जांच सीओ स्तर से होगी
रुद्रपुर। एसएसपी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि जमीनों के विवाद की जांच अब थानों या चौकी स्तर पर नहीं होगी, बल्कि सीओ स्तर से कराई जाएगी।
