हत्यारोपी ने पुलिस पर भी किया था फायर, घटना में तीन लोग थे शामिल, दो अभी भी फरार
रुद्रपुर। खटीमा में तुषार शर्मा की हत्या में शामिल एक आरोपी ऊधमसिह नगर पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में लगी गोली है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपी हाशिम ने पुलिस पर भी फायर झोंका था। तुषार की हत्या में कुल तीन लोग शामिल थे। जिनमें से में आरोपी हाशिम था। जिसने तुषार के चाकू मार कर मौत के घाट उतारा था। पुलिस के मुताबिक अभी तुषार हत्याकांड में दो लोग फरार बताए जा रहे हैं जिनमें एक का नाम गुलफाम है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि हाशिम कहीं भागने की फिराक में है और पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची तो पुलिस को आता देख हाशिम ने पुलिस के ऊपर फायर छोड़ दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हाशिम को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया और उपचार को अस्पताल पहुंचाया गया। सीओ खटीमा उससे पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस तुषार की वजह के मामले में जानकारी जुटा रही है। फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
