प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने एसएसपी कार्यालय को बैरिकेडिंग तोड़ अंदर जाने का प्रयास, धक्का मुक्की के दौरान रौतेला बेहोश हो गई
रुद्रपुर। महिला उत्पीड़न के विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस ने पुलिस के बैरिकेडिंग तोड़ अंदर जाने के प्रयास को पुलिस ने असफल कर दिया। बैरिकेडिंग कूद कर अंदर जाने के प्रयास में प्रदेश अध्यक्ष बेहोश हो गई। पुलिस के भी होश उड़ गए। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाओं ने पुलिस कार्यालय के कूच किया। पुलिस ने महिलाओं को रोकने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग लगा रखी थी। एक बैरिकेडिंग को महिला कार्यकर्ताओं ने पार किया और धरने पर बैठ गई। इसके बाद महिला कार्यकर्ताओं ने दूसरे बैरिकेडिंग को पार किया तो पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला की पुलिस कर्मियों के साथ झड़प और धक्का-मुक्की भी हुई। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। महिला कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय में जाने की जिद पर अड़ी रही। ज्योति रौतेला ने बैरिकेडिंग के ऊपर से आने की कोशिश की तो महिला पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इह बीच पुलिस की और महिला कांग्रेस से तीखी नोंकझोंक हुई और धक्का मुक्की भी हुई। इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बेरिकेडिंग को पार करते समय बेहोश हो गई। उन्हें महिला कार्यकर्ता उठा कर छाया में ले गए। महिलाओं का आरोप था कि पुलिस नर्स हत्याकांड के असली आरोपी को बचा रही है। उन्होंने नर्स हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग कर रही। बाद में एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला को वार्ता के लिए बुलाया। इस दौरान एसएसपी ने उन्हें नर्स हत्याकांड की अवगत की गई कार्रवाई से अवगत कराय और आश्वस्त किया कि पुलिस की जांच जारी है। हत्यारोपी को फांसी मिले,यह पुलिस का भी प्रयास है। जल्दी से चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी।


