अस्थाई तौर चल रहा मदरसा में बच्चों की दी जाती है उर्दू की तालीम, मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार
एक महिला की तहरीर पर पुलिस की कार्रवाई
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र एक गांव में मस्जिद के अंदर अस्थाई तौर चल रहा मदरसा में पढ़ने वाली बच्चियों से मौलवी के द्वारा अश्लील हरकतें करने मामला प्रकाश में आया है। मामला प्रकाश में आने के बाद आरोपी मौलवी फरार हो गया। पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया की गांव में एक मस्जिद है। उसमें मौलवी के रूप में डांग थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश निवासी शब्बीर रजा
को नियुक्त किया हुआ था। शब्बीर रजा ने मस्जिद में हीं एक कमरे के अन्दर अस्थाई मदरसा बना रखा था। मदरसे में वह गांव के बच्चों को दिनी तालीम “ऊर्दू” पढाया करता था। महिला के मुताबिक उसकी 8 वर्ष की पुत्री भी अन्य बच्चों के साथ मदरसे में पढती थी। बताया कि कुछ दिनों से उसकी पुत्री मदरसे से घर आने के बाद गुम-सुम हो जाती थी। कुछ दिनों तक तबीयत खराब होने की बात सोचकर उसने ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब लगातार उसकी पुत्री गुमसुम रहने लगी तो 16 अगस्त को पुत्री के साथ मदरसे में ही पढने वाली अन्य लड़कियों से पूछताछ की। तब पुत्री ने बताया कि मदरसे में मौलवी पढाई के समय तथा छुट्टी के बाद बड़ी लड़कियों और लड़को के जाने के बाद चार मासूम बच्चियों को अपने कमरे के अन्दर ले जाता था और कमरे के अन्दर अपने मोबाईल मे गन्दी – 2 वीडियो दिखाता था। मौलवी पर आरोप है कि गंदी हरकतें करता था। किसी से शिकायत करने पर धमकी देते थे। अगर घर पर बताया तो जादू करके जान से मार देंगे । महिला के अनुसार इसका पता चलते ही वह अन्य महिलाओं के साथ मौलवी के पास जाने लगी तो उसकी भनक लगते ही मौलवी फरार हो गया है। आरोपी के खिलाफ कारवाई की मांग की है। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना एसआई महिला दीपा अधिकारी को दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है, उसे जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।