रुद्रपुर। थाना पंतनगर क्षेत्र से एक महिला घर से ब्यूटी पार्लर जाने के लिए निकली। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक जुगेन्द्र सिंह पुत्र नेतराम शन्तिपुरी गेट थाना पन्तनगर ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह राखी पुत्री दिनानाथ निवासी जयनगर से लगभग 10 वर्ष पूर्व हुआ था। 11 फरवरी 2025 को पत्नी समय लगभग दोपहर 3 बजे घर से ब्यूटी पार्लर के लिए निकली थी। लेकिन पत्नी घर वापस नहीं आयी। जिसकी काफी खोजबीन की। महिला के पति ने पत्नी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली।