दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस,सातवीं की छात्रा से तमंचे की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला
रुद्रपुर। सूरज बनकर समीर समेत दो युवकों ने सातवीं की छात्रा को डांस सिखाने के बहाने किच्छा के गेस्ट हाउस में सामूहिक दुष्कर्म किया । इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। दुष्कर्म के आरोपियों पर वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक शहर निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी पुत्री कक्षा सात की छात्रा है। वह शहर के आदर्श कालोनी में डांस सिखने के लिए जाती है। 15 दिन पहले उसकी पुत्री एक युवक उसकी पुत्री को मिला। उसने अपना नाम सूरज बताया। 22 अप्रैल को उसकी पुत्री इंदिरा चौक पर खड़ी थी। इसी बीच सूरज वहां अपने एक अन्य साथी के साथ आया और उसकी पुत्री से कहा कि उनकी किच्छा में डांस प्रतियाेगिता कराती है। साथ ही सूरज ने उसकी पुत्री को डांस प्रतियोगिता में सम्मिलित कराने के बहाने उसे नए कपड़े दिलाए। जिसके बाद 23 अप्रैल की शाम सूरज उसकी पुत्री को विश्वास में लेकर डांस प्रतियोगिता में शामिल कराने के लिए ले गया। सूरज ने अपने एक साथी को फोन कर बुलाया तो उसने उसका नाम समीर लिया। बाद में वह उसकी पुत्री को किच्छा स्थिति गेस्ट हाउस में ले गए और तमंचा तथा चाकू के बल पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुत्री की अश्लील वीडियो बनाई और फोटो भी खिंची। साथ ही धमकी दी कि पुलिस से शिकायत करने पर उसके परिजन को जान से मारकर उसकी वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल कर देंगे। पुत्री को लालपुर टोल पर छोड़कर फरार हो गए। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि सिरौली कला निवासी समीर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी की भी जल्दी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस तलाश कर रही है।