पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा
रूद्रपुर। शेयर ट्रेडिग के नाम पर एक महिला से 29,86,631रूपये की ऑनलाईन धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता निधि भल्ला पत्नी महेश भल्ला निवासी टीचर्स कालौनी काशीपुर ने बताया कि उसके पति की फेसबुक आईडी पर लगभग 1 माह पूर्व किसी अज्ञात फेसबुक से साक्षी यादव नाम की लडकी की फ्रेड रिवेस्ट आयी जिसे पति ने स्वीकार कर ली। पीड़िता के मुताबिक साक्षी ने पति को शेयर ट्रेडिग के बारे में बताया और व्हाटसअप पर चैटिंग शुरू की गई। कुछ समय बाद साक्षी यादव ने उसे एक व्हटसअप ग्रुप पर जोडा। इस ग्रुप में ट्रेडिग से संबंधित लाभ हानि के बारे में जानकारी दी जाती थी। साक्षी ने पेमेन्ट के लिये व्हाट्सअप गुप्र पर बैंक खाते का विवरण उपलब्ध कराया जाता था। जिसमें पति ने धनराशि ट्रांसफर करने बाद उसका स्क्रीनशॉट दिया जाता था।। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने 3 अप्रैल 2025 से 7 अप्रैल 2025 तक कुल 29,86,631 रूपये की धनराशी आनलाईन स्थानान्तरित की गई।एप्लीकेशन पर लगभग 1 करोड 17 लाख रूपये का लाभ दिखाई दिया तो उपरोक्त एप्लीकेशन पर विड्राल की रिक्वेस्ट की गयी तो उनके द्वारा ट्रैक्स रूप में धनराशि की मांग की गयी।पति ने मना कर दिया तो उनके द्वारा ग्रुप से रिमूव कर दिया। उपरोक्त एप्लीकेशन पर भी आईडी ब्लॉक कर दी गयी। बाद में अहसास हुआ कि उसके साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ऑनलाईन धोखाधड़ी हो गयी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।