8 दिसंबर को हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला था, तभी से चल रहा था निजी अस्पताल में ईलाज
रुद्रपुर। पंतनगर युनिवर्सिटी के बीटेक छात्र ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक छात्र बीटेक इंजीनिरयरिंग का लास्ट वर्ष का छात्र था है। पुलिस के मुताबिक 8 दिसंबर को पंतनगर युनिवर्सिटी में दो अलग-अलग हॉस्टलों में बीटेक इंजीनिरयरिंग का लास्ट छात्र21 वर्षीय
विवेक आर्य पुत्र जगदीश आर्य
निवासी किच्छा पुरानी गल्ला मंडी और अक्षत सैनी पुत्र सागर सैनी निवासी संजय कालोनी रुड़की हरिद्वार बीटेक सिविल इंजिनियर तृतीय वर्ष का छात्र को संदिग्ध परिस्थितियों में लटका देख युनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों छात्रों को अस्पताल ले जाया गया। यहां पर अक्षत सैनी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। जबकि दूसरा छात्र विवेक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार रात को उस छात्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। छात्र की मृत्यु की सूचना अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को भेजी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई को भेजा। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि मृतक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला था युनिवर्सिटी में। पुलिस जांच कर रही है। उधर परिवार में कोहराम मच गया।
