सेना को समर्पित ’सेना सम्मान तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत
रुद्रपुर। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाली भारतीय सेना के सम्मान में ’राष्ट्रीय चेतना मंच’ ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली ।गांधी पार्क से प्रारंभ सेना को समर्पित ’सेना सम्मान तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक, शिवाजी चौक,पंच मंदिर,विधवानी मार्केट, डॉ भीमराव अंबेडकर चौक होते हुए महाराजा रणजीत सिंह पार्क में पहुंच कर समापन हो गया। इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि भारत की सेना का मनोबल बढ़ाने हेतु प्रत्येक भारतीय नागरिकों को राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर आगे आना चाहिए। सीमा पर तैनात व बहादुरी से, पूरी ताकत से मुकाबला करने वाले सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय कार्यक्रम करने चाहिए।शत्रु देश पाकिस्तान से पूर्व के युद्धों से अनुभव व सबक लेकर भारतीय थल, वायु व जल सेना पूरे प्राण प्रण से पाकिस्तान की सेना व पाक परीक्षित आतंकियों के दांत खट्टे कर रही है।
यात्रा में सैकड़ो नागरिकों के हाथ में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता व भारतीय सैन्य शक्ति के पक्ष में जमकर नारेबाजी की विपरीत परिस्थितियों में भी भारतीय सेना अपने पराक्रम व अदम्य साहस से शत्रु का पूरी बहादुरी से निर्भय होकर मुकाबला कर रही है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय चेतना मंच के अध्यक्ष संजय ठुकराल, गोविंद राय, हरविंदर सिंह हरजी,विजय फुटेला, ज्ञानी सुरेन सिंह,व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पार्षद गौरव खुराना,जितेश शर्मा,पार्षद इंद्रजीत सिंह, पार्षद परवेज कुरैशी, जगदीश सुखीजा, राजकुमार भुसरी,राजू गुप्ता, गगन ग्रोवर, त्रिलोचन सिंह, सुल्तान सिंह, रमेश कालड़ा,अजय नारायण,गौरव कुशवाहा, विक्की सैनी,किरण पाल, अरशद खान, प्रदीप त्यागी, रोहित खुराना, बॉबी टुटेजा, मनीष ठुकराल, राहुल सरीन, जतिन छाबड़ा, ट्रांजिट कैम्प व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, विकास बंसल, विनीत सोलंकी, जितेंद्र गुप्ता, गोविंद कुमार, मनोज गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, शिव छाबड़ा, विराट आर्या,हरीश ग्रोवर, ललित सिंह बिष्ट,अंकित चंद्रा, भुवन गुप्ता,अशोक रस्तोगी, राजेश सक्सेना,गोकुल बिष्ट, दीपक गुगलानी,सुरेश मदान,देवरत्न गंगवार, संतोष गुप्ता, विपिन राजपूत, सनी जौहरी,रोहित कोली, प्रीति साना, मोनिका,अशोक यादव, पंकज दास गुप्ता,सोफिया कुरैशी, महेश कोली,हबीब अहमद, फैजल खान, तारा सिंह, ज्योति टम्टा, राधा पांडे, आनंदी देवी, खष्टी पांडे, भागीरथी देवी, जानकी देवी, तनुजा देवी, राधिका देवी, नंदिनी देवी,महेंद्र, संजय कुमार, इज़हारुल,मंगल सिंह,इश्तियाक समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।