बीच बचाव के दौरान एसएसआई, कांस्टेबल के हाथ में काटा,एक दरोगा की नेम प्लेट गिरी
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस में एक परिवार छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पहुंचा तो वहां पर पहले से मौजूद पक्ष से कहासुनी के साथ ही महाभारत शुरू हो गया। महाभारत शुरू होते ही कोतवाली में मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने बीच बचाव किया तो पुलिस के पसीने छूट गए। एसएसआई अशोक कुमार, कांस्टेबल चालक नरेश जोशी के हाथ में चोट आई। जबकि दरोगा की नेम प्लेट गिर गई। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद महिलाएं समेत कई लोग हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र फोजी मटकोटा में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष कोतवाली जा धमके। फिर यहां क्या हुआ वह सब कोतवाली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जमकर जूतमपैजार शुरू जैसे महाभारत हो रहा हो। बताया जा रहा है कि जूतमपैजार होती देख पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए। पुलिस कर्मी बीच बचाव में लग गए। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने एक पक्ष को पहले बैठा लिया था और पुलिस दूसरे पक्ष को अंदर लेकर जा रही थी, तभी वह लोग अंदर नहीं जा रहे,इसको लेकर जमकर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस उन्हें चेनल के अंदर खींच रही और वह लोग बाहर को भाग रहे। सूत्र बताते हैं कि इस बीच एसएसआई,एक पुलिस कर्मी के हाथ में काट लिया। इस बीच एक दरोगा की नेम प्लेट गिर गई। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने उक्त लोगों को हिरासत में लिया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि फोजी मटकोटा में दो पक्षों का विवाद हुआ था, हल्का प्रभारी मौके पर गये थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुला रखा था, तभी दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। पुलिस जांच कर रही है।

कोतवाली में हो रहा हंगामें के दौरान मीडिया कर्मियों के वहां पहुंचने पर कई दरोगा किनारे हो गए। ताकि वह वीडियो में कैद न हो जाए।