वर्ष 2027 में भाजपा को उखाड़ फेंकने का आहवान
रुद्रपुर। जिला मुख्यालय पर भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन में सरकार को उखाड़ फेंकने का आहवान किया गया। यहां कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस के दिग्गजों ने भाजपा पर निशाना साधा । इस दौरान दिग्गजों ने कहा कि धामी सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में महिलाओं का उत्पीडन हो रहा है। बलात्कार की घटनाएं हो रही है। सरकार गूंगी बहरी बनी हुई है। किसान,व्यापारी,गरीब परेशान हैं। जनसभा में पहुंचे कांग्रेस के दिग्गजों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुटता के साथ लड़े। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन महरा,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष व विधायक प्रतीम सिंह, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, विधायक खटीमा भुवन कापड़ी, विधायक जसपुर आदेश चौहान,विधायक नानकमत्ता गोपाल राणा, हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदेश, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला,पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, संजीव आर्या, रंजीत सिंह रावत, महेंद्र पाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा,जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, सौरभ चिलाना,सरवर यार खां, दर्जन कुमार कोली, ममता रानी, ममता हालदार, अनिल शर्मा, रंजीत तिवारी, हरीश पनेरू समेत हजारों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
