मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रुद्रपुर। दबंगों ने वर्कशॉप मालिक को बेहरमी से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं दूसरी ओर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक पहाड़गंज निवासी सोहेल पुत्र जान मोहम्मद ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सुबह उसके भाई का एक युवक से विवाद हो गया था। आरोप है शाम को एक कार से 10-12 लड़के उतरे और उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसके गंभीर चोटें आई। आरोप है कि उक्त लोग हाथों में तमंचा, चाकू, छुरी लिए थे। हमलावरों पर भाई को कार में ज़बरदस्ती डालने की भी कोशिश की। बाद में वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर में बताया कि वर्कशॉप तीन पानी के पास है। पुलिस का कहना था कि पुलिस जांच कर रही है। इधर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।