रुद्रपुर। एसएसपी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस का रात्रि में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम और दीपावली त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 7 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्तियों की पहचान एवं उनके आने-जाने के उद्देश्य की जांच की। बाद में पूछताछ के बाद उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई कर छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि त्यौहारों को देखते हुए पुलिस संदिग्धों और अपराधियों पर नजर रखे हुए हैं। ताकि किसी भी तरह कोई घटना को अंजाम न दे सके। पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।
- October 17, 2025
0
25
Less than a minute
Tags:
You can share this post!
editor
