छात्र संघ चुनाव नामांकन के दौरान हुई गोलीकांड का एक और आरोपी सतपाल लाहौरिया गिरफ्तार, तमंचा बरामद

छात्र संघ चुनाव नामांकन के दौरान हुई गोलीकांड का एक और आरोपी सतपाल लाहौरिया गिरफ्तार, तमंचा बरामद

पहले 6 आरोपी पहले ही आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं

रुद्रपुर। गोलीकांड का एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बता दें कि 24 सितंबर को छात्र संघ चुनाव के नामांकन के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद हो गया था और मारपीट के बाद फायरिंग भी की गई थी। इस मामले में एसएसआई नवीन बुधानी की ओर से 15 नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। विवेचना चौकी प्रभारी आदर्श कालोनी होशियार सिंह कर रहे। पुलिस गोलीकांड में 6 आरोपियों को जेल भेज चुकी है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने नामजद आरोपियों में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद किया है। एसएसआई नवीन बुधानी ने सतपाल लाहौरिया की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उससे पूछताछ कर रही है। तमंचा भी बरामद किया। उसे शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। कई आरोपी भूमिगत हो गए हैं। पुलिस से एक भी आरोपी बच नहीं पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *