रूद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक महिला से शादी का झांसा देकर दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता मूल रूप से भोगपुर डाम तीरनगर बरी आंवला जसपुर निवासी एक महिला ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर दी। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके क्षेत्र के ही रहने वाले वीर पाल पुत्र सतनाम सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने इस मामले की विवेचना एसआई महिला नेहा ध्यानी को सौंपी गयी है। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।