एसएसबी ने सीमा चौकियों सीमांत क्षेत्रो में अपराध को रोकने को विशेष अभियान चलाया
रुद्रपुर। एसएसबी 57 वाहिनी बनवसा ने अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान कमांडेंट 57वीं वाहिनी मनोहर लाल के निर्देशन में शुक्रवार को जसोबंता सेनापति, सहायक कमांडेंट के अध्यक्षता में सीमा चौकी बनबसा में अभियान चलाया गया। सूचना पर आधुनिक मशीनों की सहायता से तलाशी अभियान चलाया जा रहा। इस दौरान भारत से नेपाल जा रहे दो व्यक्तियों को देखा तो उनके सामानों की गहनता से जाँच की गई। सामान के साथ अवैध 40 जिंदा कारतूस मिले। एसएसबी ने तत्काल प्रभाव से दोनों को हिरासत में ले लिया। जिंदा कारतूस के साथ ही अन्य अवैध सामान भी जब्त किया। पूछ-ताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम पता दिनेश चन्द्र पुत्र शेर राम अल्मोड़ा व सतीश नैनवाल पुत्र चन्द्र दत्त निवासी नैनीताल बताया है। दोनों व्यक्तियों को जब्त किये गए सामान के साथ थाना बनबसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसएसबी सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अवैध गतिविधियों पर कड़ी नज़र रख रही है। इस दौरान उप निरीक्षक आरती बुनकर, मुख्य आरक्षी संजीत सिंह बाली, आरक्षी राम सिंह नुवाद, महिला आरक्षी नेहा गुप्ता आदि मौजूद रहे।