रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह ट्रांजिट कैंप के अरविंद नगर वार्ड पांच में एक दुकान के बाहर एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी। यह देख आसपास के लोगों का मौके पर जमावड़ा लग गया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएसआइ ट्रांजिट कैंप महेश कांडपाल पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही मौजूद लोगों से उसकी शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन नहीं हुई। लोगाें ने बताया कि युवक शनिवार रात नशे की हालत में दुकान के बाहर सो गया था। जिसके बाद वह सुबह मृत मिला। उन्होंने आशंका जताई कि या तो वह कच्ची शराब पीकर मरा है या फिर ठंड के चलते उसकी मौत हुई है। इस पर पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो कोई पहचान पत्र नहीं मिला।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसएसआइ महेश कांडपाल ने बताया कि मृतक के शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीे है। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस से संपर्क किया गया है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही उसकी मौत के कारणों की पुष्टि होगी।
- November 3, 2025
0
22
Less than a minute
Tags:
You can share this post!
editor
