जिले के नवनियुक्त एसएसपी के तेवर सख्त, पुलिस चला सघन सत्यापन एवं चैकिंग अभियान,जनपद में 42 पुलिस टीमों ने संदिग्धों पर कसी नकेल

जिले के नवनियुक्त एसएसपी के तेवर सख्त, पुलिस चला सघन सत्यापन एवं चैकिंग अभियान,जनपद में 42 पुलिस टीमों ने संदिग्धों पर कसी नकेल

एसएसपी के निर्देश पुलिस अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा को लेकर रहे अलर्ट

रुद्रपुर। जनपद के नवनियुक्त एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सघन सत्यापन एवं चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान में 42 टीमें लगाई गई। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से सघन चैकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच सुनिश्चित करें।पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सीमावर्ती चेक पोस्ट, आंतरिक मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आकस्मिक रूप से चैकिंग की। पुलिस ने जनपद में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की। साथ ही संदिग्ध घूम रहे लोगों से पूछताछ कर उनके पहचान पत्रों, निवास संबंधी दस्तावेजों एवं गतिविधियों का सत्यापन किया। पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।

कोतवाली व थाना स्तर पर हुई सत्यापन एवं चालानी कार्रवाई विवरण

कोतवाली जसपुर: 31 सत्यापन,5 चालान।

कोतवाली कुंडा: 30 सत्यापन,8 चालान।

कोतवाली काशीपुर: 75 सत्यापन, 20 चालान।

कोतवाली आईटीआई: 29 सत्यापन,1 चालान।

कोतवाली बाजपुर:1 चालान।

कोतवाली केलाखेड़ा:9 सत्यापन,9 चालान।

कोतवाली गदरपुर: 36 सत्यापन,4 चालान।

थाना दिनेशपुर: 30 सत्यापन।

कोतवाली पंतनगर: 95 सत्यापन,6 चालान।

कोतवाली ट्रांजिट कैंप: 19 सत्यापन।

कोतवाली रुद्रपुर: 200 सत्यापन 9 चालान

कोतवाली किच्छा: 46 सत्यापन,5 चालान

थाना पुलभट्टा: 20 सत्यापन,5 चालान

कोतवाली सितारगंज: 95 सत्यापन,9 चालान।

कोतवाली नानकमत्ता: 14 सत्यापन,5 चालान।

कोतवाली खटीमा: 110 सत्यापन,7 चालान।

थाना झनकइया: 61 सत्यापन, 12 चालान।

एसएसपी के निर्देश,अभियान रहेगा निरंतर जारी

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार नियमित रूप से सत्यापन एवं चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ताकि जनपद में असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। पुलिस ने जनता से अपील की वह अपने किरायेदारों,घरेलू कर्मियों का समय पर सत्यापन अवश्य कराएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *