11 नामांकन पत्र जमा हुए
रूद्रपुर। रुद्रपुर सिटी क्लब कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के अनुज एवं समाजसेवी संजय ठुकराल ने भी ताल ठोकी है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जोर शोर से अपना नमाांकन चुनाव अधिकारी एडवोकेट बरीत सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया। नामांकन कराने के बाद संजय ठुकराल ने कहा कि यह उनके जीवन का पहला चुनाव है। चुनाव में उन्हें भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। सभी साथियों और शुभचिंतकों के आदेश पर वह चुनाव मैदान में उतरे हैं। सबको साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता है। सेवा के इरादे से वह सिटी क्लब कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। सभी के आशीर्वाद से वह चुनाव में विजयी हुए तो सिटी क्लब का अधिक से अधिक लाभ जनता को दिलाने के लिए तत्पर रहेंगे। सिटी क्लब में जो भी समस्याएं हैं उन्हें दूर करने का प्रयास किया जायेगा। इस दौरान संजय ठुकराल के साथ प्रदीप अग्रवाल,बलदेव छाबड़ा, ठाकुर प्रवीण सिंह, कंवलजीत सिंह, बॉबी टुटेजा, राहुल सरीन,जोमी चांडा, हरभजन सिंह, प्रमोद मित्तल , प्रवेश बब्बर, सुधीर अरोरा, रवि खुराना, पंकज सुखीजा, ललित सिंह बिष्ट, आकाश बटला, विक्की आहूजा, राजू गुप्ता, संजीव गुप्ता, चीनू दुआ,विकास बंसल, सुदीप सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।