Qtv Punjabi 29 sep 2025 बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव बरहैनी नई सड़क चौक पर रविवार देर शाम दो कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे अल्टो कार में सवार दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नैनीताल के भवाली निवासी एक परिवार अल्टो कार में सवार होकर हरिद्वार से लौट रहे थे। कि रविवार देर शाम हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव बरहैनी नई सड़क चौक पर बन्नाखेड़ा से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। जिंससे अल्टो कार पलटी गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने अल्टो को सीधा कर बमुश्किल बाहर निकलकर निजी वाहन से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में भवाली निवासी साकेत प्रकाश उसकी पत्नी रीमा और दो बच्चे शामिल हैं। घटना के दूसरा चालक कार लेकर फरार हो गया। लोगों ने पीछा कर उसे मड़ैया हट्टू गांव के पास जाकर पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
