बाईक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई,,सूचना पर पहुंची आपातकालीन सेवा 108 ने अस्पताल पहुंचाया था, परिवार में कोहराम
रुद्रपुर। काशीपुर हाईवे पर सड़क हादसे में बाईक सवार युवक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची आपातकालीन सेवा 108 ने दोनों को जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर शाम काशीपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जब बाईक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने एसआई प्रियांशु जोशी पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक-युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त खेड़ा कालोनी निवासी 24 वर्षीय अजय पाल और शांति कालोनी निवासी रोली के रूप में हुई। मृतक अजय पाल सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह दोनों किसी काम से गदरपुर बाईक से निकले थे। अजय और रोली बाईक से देर शाम घर वापस लौट रहे थे कि अचानक बाईक अनियंत्रित होकर बागवाला गांव के समीप स्थित हाईवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयावह था कि बाईक के परखच्चे उड़ गए और युवक व युवती छिटककर हाईवे किनारे जा गिरे।दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने अजय पाल व रोली को मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर में मृतका के परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। कोहराम मच गया।
