पुलिस का जघन्य गैंगरेप प्रकरण का खुलासा,पीड़िता का देवर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार,एक उपचाराधीन

पुलिस का जघन्य गैंगरेप प्रकरण का खुलासा,पीड़िता का देवर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार,एक उपचाराधीन

पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में करनी पड़ी थी कड़ी मशक्कत
एसएसपी का महिला संबंधी अपराधों पर सख्त रुख,अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे

रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में दर्ज गैंगरेप की जघन्य घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में पीड़िता का देवर भी शामिल है। जबकि एक आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुरुवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी अजय गणपति ने घटना को गंभीरता से लेते हुए विशेष पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता के बयान के मुताबिक 22 फरवरी 2026 को वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में आयोजित सरस मेले से वापस लौट रही थी। रात 9 बजे मोदी मैदान के पास उसके देवर के परिचित तीन युवक दो बाइकों से आए और पीड़िता को ठंडी सड़क क्षेत्र के सुनसान स्थान पर ले जाकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना का वीडियो भी बनाई। एसएसपी ने बताया कि उसने पहले से मौजूद राजा रस्तोगी, विशाल व चाइना से मुलाकात की और चाइना से बात की। बात करने के बाद चाइना करन व पीड़िता को बाईक से लेकर ठंडी सड़क पर 15 एकड़ मैदान पर ले गया।वहां पर पीछे-पीछे विशाल और राजा रस्तोगी भी आ गए। जहां पर पहले अभय सक्सेना उर्फ चाइना ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद राजा रस्तोगी ने किया। एसएसपी ने बताया कि मौके पर पीड़िता का देवर करन व विशाल भी था। दोनों ने कोई विरोध नहीं किया। एसएसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान अभियुक्तों की संलिप्तता प्रकाश में आने पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जिलाचिकित्सालय रुद्रपुर के पास से बाईक सवार तीन को गिरफ्तार किया। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों को कठोरतम दंड दिलाने हेतु सशक्त पैरवी की जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण——

  1. राजा रस्तोगी पुत्र राम निवास रस्तोगी निवासी खेड़ा कालोन रुद्रपुर।
  2. विशाल गुप्ता उर्फ बिट्टू पुत्र सरेश चन्द्र गुप्ता हाल निवासी भदईपुरा रुद्रपुर, मूल निवासी गैस एजेंसी, यूनियन गली, रेलवे स्टेशन के पास किच्छा।
  3. करन सिंह पुत्र सतीश सिंह निवासी भदईपुरा रुद्रपुर।

चौथा आरोपी अभय सक्सेना उर्फ चाईना पुत्र रविन्द्र सक्सेना निवासी वार्ड 14 भदईपुरा रुद्रपुर 24 फरवरी 2026 को विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने की सूचना मिली। वर्तमान में उसका उपचार जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में चल रहा है। चिकित्सकीय अनुमति मिलने पर उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी,एसएसआई केसी आर्या, एसएसआई अनिल जोशी, चौकी प्रभारी रम्पुरा कविंद्र शर्मा, चौकी प्रभारी बगवाड़ा सुरेन्द्र रिंगवाल,महिला एसआई नेहा राणा,एसआई चंदन बिष्ट,दिलीप कुमार,ललित मोहन,नरेश जोशी, महेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

इंसेट
सीओ सिटी ने संयुक्त रूप से पूरे प्रकरण की लगातार मॉनिटरिंग की

एसएसपी ने बताया कि सीओ सिटी प्रशांत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से पूरे प्रकरण की लगातार मॉनिटरिंग की गई। विवेचना की प्रगति, साक्ष्यों का वैज्ञानिक संकलन, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *