ट्रांजिट कैंप पुलिस और एएनटीएफ यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई में यूपी का नशे का सौदागर गिरफ्तार,150 ग्राम स्मैक बरामद,गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी

ट्रांजिट कैंप पुलिस और एएनटीएफ यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई में यूपी का नशे का सौदागर गिरफ्तार,150 ग्राम स्मैक बरामद,गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी

शांति व्यवस्था,संदिग्धों की चैकिंग और अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम को क्षेत्र में चैकिंग के दौरान तस्कर पकड़ा गया,पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाईक सीज की कार्रवाई की

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस और एएनटीएफ यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई में स्मैक की तस्करी में लिप्त बाईक सवार यूपी का तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक भी बरामद की। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने उसके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी है। रविवार की रात ट्रांजिट कैंप कोतवाली के एसआई मनोज जलाल और एएनटीएफ यूनिट टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था, संदिग्धों,मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चैकिंग कर रहे। इसी बीच एक बाईक सवार पुलिस को देख घबरा गया ऊबाईक मोड़ कर भागने लगा। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस को उसके पास से तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक पन्नी बरामद हुई। पन्नी में स्मैक भी। बरामद स्मैक का बजन करीब 150 ग्राम है। पुलिस ने उसकी मौके पर वीडियो ग्राफी भी की। पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सुनिल कुमार पुत्र भीकम लाल मौर्या निवासी ग्राम कैमुआ भमौरा, थाना-भमौरा, बरेली यूपी बताया। पुलिस पूछताछ में तस्कर ने आशु ठाकुर नाम के व्यक्ति से स्मैक खरीद कर लाने की बात कबूल की। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बाईक सीज कर दी। उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में कांस्टेबल संजय भट्ट, एएनटीएफ यूनिट से हेड कांस्टेबल भुवन चन्द्र पाण्डेय, विनोद खत्री आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *