पटेल भवन में फूड प्वाइजनिंग से कई दर्जन छात्र बीमार,दो की हालत गंभीर, रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती,स्पेशल डाइट में खाया चिकन और पनीर खाया था

पूर्व में दो बार खाने में कीड़े निकलने पर मेस संचालक पर लग चुका है जूर्माना

रुद्रपुर। बुधवार रात को पंतनगर विश्वविद्यालय के पटेल भवन में स्पेशल डाइट में चिकन और पनीर खाने के बाद कई दर्जन छात्र फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को विवि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वापस छात्रावास भेज दिया गया। जबकि दो छात्रों की गंभीर हालत देखते हुए रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस मामले में विवि का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। विश्वविद्यालय परिसर के पटेल भवन में इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के लगभग 185 छात्र रहते हैं। बुधवार को मेस का खाना खाने के बाद यहां के लगभग 150 छात्र बीमार पड़ गए। सभी को तीन एंबुलेंस और बसों में भरकर विवि अस्पताल पहुंचाया गया। बीमार छात्रों ने बताया कि उनका मेस संचालक खाना बनाने में गुणवत्ता विहीन खाद्य पदार्थों का प्रयोग करता है। पूर्व में दो बार खाने में कीड़े भी निकल चुके हैं, परंतु फिर भी मेस का संचालक नहीं बदला गया। विवि प्रशासन की ओर से संचालक पर आर्थिक जुर्माना जरूर लगाया गया। जिसके एवज में संचालक की ओर से बुधवार को छात्रों के लिए स्पेशल डाइट का इंतजाम किया था। जिसके तहत वेज छात्रों के लिए पनीर और नानवेज वालों के लिए चिकन,नान व चावल आदि परोसा गया। रात नौ बजे लगभग डेढ़ सौ छात्रों ने खाना खाया था। खाने के लगभग एक डेढ़ घंटे बाद छात्रों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रों की हालत बिगड़ते देख हास्टल मैनेजर,वार्डन और डीएसडब्ल्यू को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजना शुरू किया। छात्रों की संख्या बढ़ने पर विवि की तीनों एंबुलेंस सहित एक बस को भी इस काम में लगाया गया। अस्पताल में विवि की कुलसचिव और अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। अस्पताल में छात्रों को डिप लगाकर इंजेक्शन दिए गए, जिसके बाद छात्रों की हालत में सुधार आया। जबकि दो छात्रों को गंभीर हालत के चलते रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विश्वविद्यालय सूत्रों के मुताबिक छात्रों को अस्पताल ले जाने और वहां से वापस रही हैं। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को भी परीक्षा है। ऐसे में कुछ छात्रों की परीक्षा भी छूट सकती है। उधर विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *