पुलिस ने महिला गैंगस्टर सहित हनी-ट्रैप गैंग के तीन सदस्य दबोचे

पुलिस ने महिला गैंगस्टर सहित हनी-ट्रैप गैंग के तीन सदस्य दबोचे

कोतवाली गदरपुर पुलिस का हनी-ट्रैप व रंगदारी गैंग का पर्दाफाश

रुद्रपुर। जनपद के कोतवाली गदरपुर पुलिस ने हनी-ट्रैप और रंगदारी गैंग का पर्दाफाश करते हुए महिला गैंगस्टर समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि फरार अन्य की तलाश में पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस तीनों को कोर्ट में करने की कार्रवाई कर रही। एसएसपी कार्यालय से जारी प्रेस नोट के मुताबिक दाऊद पुत्र भूरा, निवासी ग्राम मडियान शादी, जिला रामपुर यूपी ने 26 जनवरी को कोतवाली गदरपुर में तहरीर दी। तहरीर में जौहर उर्फ महक ने फेसबुक आईडी के माध्यम से संपर्क कर गदरपुर बुलाया। यहां पर उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौच कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी। पीड़ित के मुताबिक उसे फर्जी मुकदमे में फँसाने एवं अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे 40 हजार नगद व 95,000 ऑनलाइन धोखाधड़ी कर वसूले। घटना के बाद सभी आरोपी कार से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना एसआई नरेश पन्त के सुपुर्द की गई। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सीओ बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की। एसएसपी के मुताबिक दो महिलाएं समेत तीन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार और रंगदारी की नगरी बरामद की। पुलिस तीनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। वहीं पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. जौहर उर्फ महक पुत्री हबीब खान, निवासी चादर बाला बाग मोहल्ला रामपुर यूपी,राबिया पुत्री लईक अहमद, निवासी राजद्वारा कोने वाली गली, कोतवाली रामपुर,रोहन पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी स्वार गेट, मुड़िया नदार बाग, रामपुर यूपी।

पुलिस पूछताछ में महत्वपूर्ण खुलासे—-
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका गैंग लगभग 10-12 सदस्यों का है। जिसमें महिला व पुरुष शामिल हैं। गैंग सोशल मीडिया के माध्यम से अमीर युवकों को चिन्हित कर महिलाओं से दोस्ती करता है और फिर अलग-अलग शहरों में बनाए गए ठिकानों पर बुलाकर रंगदारी वसूलता है। असफल होने पर फर्जी दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं।

कई बार जेल जा चुकी है,गंज थाना से गैंगस्टर में निरुद्ध भी रह चुकी है

पुलिस के मुताबिक अभियुक्ता जौहर उर्फ महक के विरुद्ध जनपद रामपुर यूपी में कई मुकदमें दर्ज हैं। पूर्व में थाना गंज रामपुर से गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध रह चुकी है तथा कई बार जेल जा चुकी है। अब तक विभिन्न क्षेत्रों में लगभग एक दर्जन घटनाएं कारित करना स्वीकार किया गया है।

फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना में शामिल अन्य अभियुक्त दीपक, राहुल व शिवम उर्फ हैप्पी की तलाश जारी है। गैंग के अन्य सक्रिय सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम में यह पुलिस अधिकारी शामिल रहे

निरीक्षक गदरपुर संजय पाठक,एसआई नरेश पन्त, चौकी प्रभारी महतोष मुकेश मिश्रा,एसआई संजय सिंह बोरा,निकुल जाटल,मोहन बोहरा,विजय लक्ष्मी,पार्वती गोस्वामी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *