विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी,ठगों पर मुकदमा दर्ज

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी,ठगों पर मुकदमा दर्ज

सितारगंज क्षेत्र निवासी पीड़ित की तहरीर पर पुलिस की कार्रवाई

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक गुरप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह, मनवीर सिंह पुत्र पलविन्दर सिंह निवासी ग्राम सभा पिपलिया थाना सितारगंज ने पुलिस को बताया कि दोनों उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड जाना चाहते थे। इसके लिए अगस्त 2023 में गुरमुख सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह हाल निवासी ग्राम चिचौली पोस्ट ऑफिस राजपुरा लहसील मिलक रामपुर का है। वह आवास विकास रुद्रपुर में चार साहिब जार्द चौक के पास ब्रिलियन्स ओवरसीज के नाम से फर्म का संचालन करता है। से बात की तो गुरमुख सिंह ने ब्रिलियन्स ओवरसीज के ऑफिस रुद्रपुर में बुलाया और वहां बैठकर हम दोनों ने गुरमुख सिंह के साथ व उनके कर्मचारी और उनके पर्सनल असिस्टेंट पवनदीप सिंह के साथ सभी बाते तय हुई। जिसके बाद गुरमुख सिंह की बार्ता पर विश्वास कर गुरप्रीत सिह को 17,80,000/ रुपए दिये। जिसमें से 15,54,000/ रुपए का चैक व यूपीआई के माध्यम से 4 अक्टूबर 2023 से सन 2023 के लास्ट माह तक दिये। 2,26.000/ रुपए कैश दो बार करके गुरमुख सिंह को दिये। बताया कि दोस्त मनवीर सिंह ने 9,30,000/ रुपए दिये। जिसमें 2,75,000/ रुपए यूपीआई के माध्यम से 4 अक्टूबर 2023 से 2023 के लास्ट माह तक दिये गये। 6,55,000/ रुपए कैश तीन बार में गुरमुख सिंह व उसके पीए पवनदीप सिंह को मेरे सामने दिये।जो कागजात एजुकेशन के माध्यम से लगे थे वह इसने वापिस नहीं किये। विदेश से अपरूवल लेटर व जिस ई-मेल आईडी का स्तेमाल करके इसने कॉलेज से अपरूवल लेटर मंगवाया।इसके ‌द्वारा दो बार फर्जी दिया गया। इसकी पत्नी सिमरनजीत कौर ने जो पासपोर्ट और निर्णय पत्र दिल्ली इमीग्रेशन से 20 दिसंबर 2023 को वापिस आया था। वह सिमरनजीत कौर ने रिसीव किया, जिसकी सूचना दो माह तक नहीं दी। पासपोर्ट की डेट निकलने के बाद पासपोर्ट दिया गया। परन्तु उक्त व्यक्ति ने आज तक अपरूवल लेटर नहीं दिया। बताया कि कई बार पैसा मांगने पर 13.25,000/ रुपए ऑन लाईन दिया। शेष 4,55.000/ रुपए अभी तक नहीं दिये।दोस्त मनवीर सिंह को मात्र 4,00,000/ रुपए ही दिये।शेष 5,30,000/ रुपए अभी तक नहीं दिये। बताया कि उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि उसके व दोस्त के साथ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर करीब 10 लाख रूपए ठग लिए। पुलिस ने धोखाधड़ी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *