रूद्रपुर- टी 10 टेनिस बॉल क्रिकेट एशोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में तीन दिवसीय द्वितीय सब-जूनियर अंडर-14 नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रुद्रपुर के जी.डी. गोयनका स्कूल में किया गया, प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश में राज्यमंत्री बलदेव औलख, ब्लॉक प्रमुख कुलबन्त औलख, विद्यालय के चेयरमैन अतुल गोयल, एकेडमिक डायरेक्टर रुचि गोयल, ग्राम प्रधान रणधीर सिंह विर्क ने सामूहिक रूप से ज्योत प्रज्ज्वलित कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया, इस अवसर पर राज्य मंत्री बलदेव औलख ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए खेलो में भविष्य तराशने ओर शारिरिक रूप से मजबूत रहने की अपील की, प्रतियोगिता में , उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, झारखंड, बिहार, हिमाचल, ओडिशा, तेलंगना, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, सहित करीब 15 राज्यो के बालक बालिकाओं की टीम ने प्रतिभाग किया, जिसमे बालिका वर्ग में बिहार प्रथम स्थान पर, उत्तराखंड दूसरे स्थान पर और तेलंगाना तीसरे स्थान पर रहा, वही बालक वर्ग में उत्तराखंड पहले स्थान पर, पूर्वांचल दूसरे स्थान पर व उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा, विजेताओ को टी 10 टेनिस बॉल क्रिकेट एशोसियेशन ऑफ इंडिया के सचिव अभिषेक कुमार, कोषाध्यक्ष निशांत शिंदे, विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर रुचि गोयल ने मेडल ट्रॉफी व प्रमाण पत्र वितरित करके उत्साह वर्धन किया, इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह पन्नू, हरमन सिंह विर्क, कैलाश महतो, गिरधारी महतो, राहुल कुमार, राजेंद्र वानबरे राजेश चौहान, सौरभ चौहान, मनोज राजहँस, अंश सिंह, राजन कोहली, पारस सिंह आदि मौजूद थे।


