विधायक अरोरा की मौजूदगी में वन विभाग से शुरू करवाया रेस्क्यू ऑपरेशन, मौके पर पुलिस भी पहुंची
रुद्रपुर। पिछले दिनों से सिडकुल क्षेत्र एक कंपनी के गेट के पास खेत में देखे गये तेंदुऐ की दस्तक से रुद्रपुर व आस पास दहशत का माहौल हो गया। सूचना पर क्षेत्र के विधायक शिव अरोरा, डीएफओ,वन विभाग और तहसीलदार समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। वहां पर गेहूं के खेत के पास तेंदुआ नजर आया तो विधायक ने बिना कोई देरी किये वन विभाग व प्रशासन की टीम के साथ खेत में मौके पर पहुंच गये और जब तेंदुआ ने उनकी तरफ देखा तो विधायक ने तत्परता दिखाते हुए वहां से निकल आए। बाद में उन्होंने डीएफओ क़ो निर्देशित किया। इसके बाद टीम बिना विलम्ब किए जाल बिछाकर इसका आवश्यक नियम का पालन करते हुऐ तेंदुए का रेस्क्यू किया। विधायक की मौजूदगी में वन विभाग टीम ने तेंदुए के रेस्क्यू की तैयारी को अपने सामने पूर्ण कराया। विधायक ने सिडकुल व आस पास लगे गांव व रुद्रपुर के लोगो क़ो अपील की तेंदुआ की दस्तक लगातार सिडकुल व आस पास लगे क्षेत्र में नजर आ रही है अपनी जान की सुरक्षा को देखते हुए शाम के समय अकेले बाहर न निकले।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है और उसके लिए जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे उसके लिए वन विभाग को पूरी तरह से मुश्ताक कर दिया गया है। इस दौरान डीएफओ उमेश कुमार तिवारी, तहसीलदार दिनेश कुमार, वन दरोगा विपिन पांडेय, सिडकुल पुलिस चौकी पुलिस व वन विभाग की टीम मौजूद रही।
