पहले मारपीट कर सड़क किनारे फैंकने का लगाया आरोप, जिससे मौत होने की जताई आशंका
रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सड़क किनारे एक व्यक्ति मृत मिला था। मृतक के दामाद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर पुलिस को सौंपी है। तहरीर में मारपीट कर सड़क किनारे फैंक दिया। जिससे ससुर की मृत्यु हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पवन कुमार पुत्र दीनानाथ निवासी आजादनगर वार्ड 4 थाना ट्रांजिट कैंप ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि 12 जनवरी 2026 को सिडकुल रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के पास ससुर पप्पू वर्मा पुत्र स्व. फतेह बहादुर वर्मा निवासी ग्राम मर्थुवा सरैय्या थाना महाराजगंज जिला अंबेडकरनगर यूपी परिवार सहित आजादनगर वार्ड 3 ट्रांजिट कैंप में रह रहे थे। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की और सडक किनारे फैक दिया था। जिससे ससुर की मृत्यु हो गई। मृतक के दामाद ने ससुर के खिलाफ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने बताया तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच की जा रही है।
