पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
रुद्रपुर। बगवाड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में रह रहे पीएसी के एएसआई की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिवार के लोग उपचार को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चौकी से सब इंस्पेक्टर मोहन चंद जोशी पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को कोतवाली रुद्रपुर की चौकी बगवाड़ा निवासी कौशल्या इनकलेब पुष्कर सिंह चौधरी पुत्र रुद्र सिंह चौधरी की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसआई ने परिजनों से जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक मृतक 31वीं पीएसी में एडिशनल प्लाटून कमांडेंट पद पर कार्यरत थे। वह मूल रूप से ग्राम बिसराड़ी, पोस्ट बाराकोट, थाना लोहाघाट जिला चंपावत के थे। एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना सिडकुल पुलिस से मिली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है।
