कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली किशोरी से दुष्कर्म का आरोप
रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिक पुत्री पिछले दो वर्षों से फ्यूचर कोचिंग सेन्टर आन्नद विहार दक्ष रोड़ पर विशाल कुमार सिंह के पास कोचिंग पढ़ती थी। आरोप है कि विशाल पुत्री को बहला फुसलाकर ग्रीन चिली होटल में ले जाकर शरीरिक बनाये और दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 137(2)/ 65(1) Bns व 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी व सीओ सिटी प्रशांत कुमार के दिशा-निर्देशन में टीम का गठन किया। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शिक्षक विशाल कुमार सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम किशनपुर टोला , थाना जलालपुर, जिला सहारनपुर, यूपी हाल निवासी संजय नगर खेड़ा ट्रांजिट कैंप को मोदी मैदान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिश टीम महिला एसआई नेही ध्यानी,हेड कांस्टेबल अजय शाही आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
