पुलिस ने किशोरी को भगा ले जाने वाला अभियुक्त पंजाब के जनपद अमृतसर से गिरफ्तार किया

पुलिस ने किशोरी को भगा ले जाने वाला अभियुक्त पंजाब के जनपद अमृतसर से गिरफ्तार किया

घटना के दिन से ही पुलिस किशोरी की बरामदगी के लिए जुटी थी,लोकेशन मिलने पर किशोरी सकुशल बरामद होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र से अपहरण किशोरी को पुलिस ने पंजाब के जनपद अमृतसर से सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को लेकर यहां पहुंची। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र से निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि 10 2026 को उसकी नाबालिक पुत्री को  क्षेत्र निवासी यश घई नाम का व्यक्ति बहला फुसला भगा कर ले गया है। पुलिस ने घटना को गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना एसआई जीवन सिंह अधिकारी को सौंपी। पुलिस ने किशोरी की बरामदगी के लिए सुरागरसी पता रसी करते हुए सर्विलांस की मदद ली। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि आरोपी और किशोरी की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को आरोपी की लोकेशन पंजाब के जनपद अमृतसर में ग्राम कथूनगल में मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया। उन्होंने बताया कि अपहृता की बरामदगी के बाद अभियोग में धारा 87/64 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में एसआई जीवन अधिकारी,एसआई महिला नेहा राणा, कांस्टेबल हिमाशु और एसओजी से वीरन्द्र आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *