पुलिस ने चैकिंग के दौरान स्मैक तस्करी में लिप्त तस्कर को दबोचा,मुकदमा पंजीकृत,कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई

पुलिस ने चैकिंग के दौरान स्मैक तस्करी में लिप्त तस्कर को दबोचा,मुकदमा पंजीकृत,कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई

रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्मैक समेत नगदी बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक कोतवाली की चौकी तेल मिल प्रभारी प्रियांशु जोशी टीम के साथ शनिवार की रात क्षेत्र में शांति व्यवस्था और वाहनों की चैकिंग कर रहे। इसी बीच वह चौकी तेलमिल पहुंचे और यहां पर यहां कुछ देर रूकने के बाद बिन्दुखेड़ा की तरफ गये। देवहोम्स को जाने वाले कच्ची सड़क परखाली पड़े खंडहर के पास पहुंचा। एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर छिप गया।‌ पुलिस ने उस पर संदेह हुआ तो घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम परविन्दर सिंह उर्फ पप्पू पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी ग्राम बिन्दुखेड़ा रूद्रपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक प्लास्टिक की पन्नी बरामद हुई। जिसमें स्मैक थी। कुछ नगदी भी बरामद हुई। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, स्मैक कहां से खरीद कर लाया और कहां बेचने जा रहा था। इस कार्रवाई में
हरीश सिंह,किशन सिंह आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *