पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया,मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने द्वारिका फलोर मिल के मालिक, भाई और बेटे के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की। पुलिस के मुताबिक स्वदेश कुमार सिंह उर्फ बंटी पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी-ग्राम सैंजनी रुद्रपुर के मुताबिक 11 दिसंबर 2025 को निजी कार्य से रुद्रपुर जाने को घर से निकला। करीब सुबह 11:30 बजे तुलसी द्वार पर सामने अज्ञात बाईक रजिस्ट्रेशन यूके 06 बीपी 0858 उसके आगे चलने वाले पिकअप ट्रक रजिस्ट्रेशन संख्या यूए04 ई 7100 के चालक ने अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे से टकरा गई। जिससे बाईक सवार व दोनों नीचे गिर गये। पीड़ित के मुताबिक बाईक सवार और चालक के बीच बहस शुरू हो गई। बताया कि ट्रक चालक ने अपने आप को फसता देख फोन कर पास में ही स्थित द्वारिका फ्लोर मिल से अपने मालिक बलराम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल,अरुण अग्रवाल व तीन चार अन्य लोगों को बुला लिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने बाईक सवार को धक्का मक्की करते हए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि अशोक अग्रवाल ने मोवाइल फोन छीन लिया। बाईक सवार को बचाया तो बाईक चालक को छोड़ वह लोग उससे उलझ गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप था कि विरोध करने पर बलराम अग्रवाल ने ट्रक से रॉड निकाल कर सिर में मार दी।
वह खच खाकर गिर गया। पीड़ित के मुताबिक बलराम अग्रवाल ने अपने साथियों से कहा कि इसे मिल में ले चलो और जिंदे का ही आटा पीस दो और उसे जबरन खींच कर मिल में ले जाने लगे। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाया। उसने कोतवाली पुलिस से उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं तो उसने एसएसपी के पास पहुंचे। वहां पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में उसे कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
इन पर दर्ज हुई एफआईआर बलराम अग्रवाल पुत्र नामालूम, अशोक अग्रवाल पुत्र नामालूम व अरूण अग्रवाल पुत्र बलराम अग्रवाल निवासी होली चौक गुरुद्वारे के पास आवास विकास रुद्रपुर दूसरा पता-द्वारिका फलोर मिल मल्सा रोड शिमला पिस्तौर थाना-रूद्रपुर।
