रुद्रपुर पुलिस लाईन में सीज खड़े वाहनों में लगी आग, हड़कंप,काफी नुकसान का अनुमान,प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट जुटे आग बुझाने में,दमकल कर्मी भी पहुंचे मौके पर

रुद्रपुर पुलिस लाईन में सीज खड़े वाहनों में लगी आग, हड़कंप,काफी नुकसान का अनुमान,प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट जुटे आग बुझाने में,दमकल कर्मी भी पहुंचे मौके पर

रुद्रपुर। पुलिस लाईन में लावारिस और सीज वाहनों में अचानक आग लग गई। वाहनों में आग लगता देख वहां पर हड़कंप मच गया। पुलिस लाईन में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट पानी की बाल्टी लेकर दौड़ पड़े और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर दमकल कर्मी भी पहुंचे। दमकल कर्मी आग बुझाने में लग गए।नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है आग लगने के कारणों की जांच फायर ब्रिगेड के अधिकारी कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक पुलिस लाईन रुद्रपुर में जिले भर से सीज और लावारिस मिले दो-पहिया व चार पहिया वाहनों को रखा गया था। शनिवार दोपहर को अचानक सीज और लावारिस वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक कई वाहनों को चपेट में ले लिया। धुंआ और आग की तेज लपट देखकर पुलिस लाईन में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट के साथ हाथों में पानी की बाल्टी लेकर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही सूचना दमकल विभाग को दी। इस पर फायर ब्रिगेड के सीएफओ ईशांत कटारिया समेत अन्य अधिकारी दमकल के दो वाहन पहुंचे और कड़ी मशक्कत मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आरआई गजेंद्र सिंह परवाल ने बताया कि आग से करीब 85 सीज वाहन जले हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *