Qtv Punjabi

एंटी ह्यूटमन ट्रैफिकिंग यूनिट का प्रिया मॉल में छापा, अनियमितताएं मिलने पर की गई कार्रवाई

एंटी ह्यूटमन ट्रैफिकिंग यूनिट का प्रिया मॉल में छापा, अनियमितताएं मिलने पर की गई कार्रवाई

सूचना पर पहुंचे तहसील कर्मी ने कूल स्पा सेंटर को बंद कर सील किया

रुद्रपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को काशीपुर क्षेत्र लगातार मिल रही अनैतिक कार्य संबंधी शिकायतें मिल रही। इस पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई से माल में स्थित स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य ने बताया कि काशीपुर क्षेत्र से मिल रही शिकायतों पर एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि काशीपुर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से प्रिया मॉल में बने कैफे, स्पा आदि में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि एक कूल नाम से स्पा सेंटर चलाया जा रहा था,जो बिना कस्टमर एंट्री रजिस्टर, बिना पुलिस सत्यापन, बिना लाइसेंस, बिना थैरेपिस्ट प्रमाण पत्र,बिना कस्टमर आईडी लिए चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान वहां पर कई अनियमितताएं मिली। उन्होंने बताया कि इस पर स्पा सेंटर को बंद कराए जाने के संबंध में परगना मजिस्ट्रेट काशीपुर को अवगत कराया गया। मौके पर तहसील से अरुण कुमार मय टीम के साथ पहुंचे और कूल स्पा सेंटर को तत्काल बंद कर सील किया गया। उन्होंने बताया कि स्पा सेंटर के मालिक/संचालक के विरुद्ध थाना काशीपुर में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *