मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस की कार्रवाई,ओडीशा से कैंटर से लाकर जनपद में खपत करना था गांजा
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में नशे का कारोबार में लिप्त मुख्य सरगना समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर दो करोड़ 80 लाख से अधिक कीमती गांजा बरामद किया है। पुलिस ने हजारों की नगदी भी बरामद की। गांजा ओडीशा से लाकर जनपद में खपत करना था। पुलिस ने तीनों को कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया।कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रविवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी अजय गणपति ने खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार रात सीओ सिटी प्रशांत कुमार,कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसओजी प्रभारी उमेश कुमार,चौकी प्रभारी आदर्श कालोनी एसआइ सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ काशीपुर हाइवे पर गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि रामपुर बाईपास से बागवाला रुद्रपुर की तरफ यूपी 81
एफटी 5851 कैंटर से गांजा बर
लाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बागवाला फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड से होते हुए आगे बड़े तो कैंटर रामपुर की ओर से आते हुए दिखाई दिया। टीम ने कैंटर को रोक लिया। जिसके बाद मोबाइल पर ई-साक्ष्य एप खोलकर कैंटर सवार तीनों लोगों से पूछताछ की गई। वाहन में सवार तीनों ने अपना नाम दूधिया नगर कैनाल कालोनी किच्छा रोड रुद्रपुर निवासी
संजय गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता, ग्राम नगला पीपल थाना ओछा मैनपुरी यूपी निवासी डीटू यादव पुत्र राम बिलास तथा ग्राम पीपल नगला थाना ओछा मैनपुरी यूपी निवासी मोहित यादव पुत्र आदेश यादव बताया। उन्होंने बताया कि तीनों के पास से 29880 रुपये भी बरामद हुए। बाद में पुलिस टीम ने कैंटर की तलाशी ली तो उसमें कई बंडल मिले। जिस पर तीनों ने बताया कि बंडलों में गांजा है। पुलिस ने जब जांच की तो 18 बंडल में 558.78 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने बताया कि बरामद गांजा वह उडीसा सोनपुर से मुकेश नाम के व्यक्ति से लाए हैं। जिसे रुद्रपुर में भूरारानी निवासी मुकेश साहनी व राकेश साहनी उर्फ पेंटर को दिया जाना था। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि तीनों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत किया। एसएसपी ने बताया कि संजय गुप्ता मुख्य सरगना है और वह पिछले डेढ़ साल से इस कारोबार में लिप्त है। इस धंधे से करोड़ों की संपत्ति बनाई है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी भी मौजूद थे।
इस कार्रवाई में एसआई जीवन सिंह अधिकारी,एसआई प्रियांशु जोशी,एसआई अमित कुमार, कृष्णा टम्टा, वीरेंद्र सिंह,एसओजी से पंकज बिनवाल, ललित कुमार, भूपेंद्र आर्य विशेष तकनीकी शामिल रहे।
एसएसपी ने टीम को 7.500 रुपए इनाम देने की घोषणा की
रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति ने घटना का खुलासा करने के दौरान टीम को 7.500 रुपए इनाम देने की घोषणा की। इसके साथ ही टीम की पीठ भी थपथपाई।
