रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र से बहला-फुसलाकर ले जाने वाला पॉस्को का आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक 22 मई 2026 को कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को रम्पुरा क्षेत्र निवासी देव कोली पुत्र रोहित कोली बहला-फुसलाकर ले गया है। पीड़िता ने पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि विवेचना महिला एसआई नीलम मेहरा को सौंपी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही। इसी बीच नाबालिग लड़की पहले ही वापस आ गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पॉस्को का आरोपी रामपुर रोड प्रीत विहार मोड़ के पास खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
- June 2, 2026
0
16
Less than a minute
Tags:
You can share this post!
editor


