जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर लोगों का हंगामा,अधिकारियों पर अवैध वसूली का आरोप,पुलिस से नोंक झोंक

जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर लोगों का हंगामा,अधिकारियों पर अवैध वसूली का आरोप,पुलिस से नोंक झोंक

वार्ता के लिए किच्छा विधायक बेहड़, कांग्रेसी नेता हरीश समेत कई नेता पहुंचे

रुद्रपुर। मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण पर एक बार फिर अवैध वसूली का आरोप लगा है। इसके विरोध में दर्जनों लोग प्राधिकरण कार्यालय के बाहर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन कर हंगामा किया। यह लोग किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ और कांग्रेसी नेता हरीश पनेरू के नेतृत्व में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्राधिकरण नक्शा पास करने के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है। पहाड़ का आदमी बाघ और गुलदार के खौफ से जमीन बेचकर तराई में आ रहा है। यहां पर वह लोग थोड़ी सी जमीन लेकर मकान बनाता है तो उनसे नक्शा पास कराने के नाम पर प्राधिकरण रुपए वसूल रहा है। आरोप है कि पहाड़ का आदमी मैदान में आकर अधिकारियों की तानाशाही से परेशान है। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने कहा कि उनके पास नौ लाख रुपए मांगने के साक्ष्य है। अधिकारी ईमानदार हैं तो मुकदमा दर्ज करें। मौके पर एसडीएम किच्छा गौरव पांडे पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वार्ता करनी चाही तो प्रदर्शनकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे। बाद में किच्छा विधायक,हरीश पनेरू समेत कई अन्य लोगों को प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने वार्ता के लिए बुलाया। समाचार लिखे जाने तक वार्ता जारी थी। यहां पर सुमिततर भुल्लर,दिनेश पंत, संजय जुनेजा आदि शामिल रहे। इधर जिला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन से मामले में जानकारी चाही तो उसने संपर्क नहीं हो सका।

प्रदर्शन की सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंची

रुद्रपुर। पिछले दिनों कलेक्ट्रेट में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हुई चूक को ध्यान में रखते हुए इस बार पुलिस सतर्क थी और प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन की जानकारी पर किच्छा, ट्रांजिट कैंप, पंतनगर,दिनेशपुर, पुलिस कार्यालय से पुलिस फोर्स पहुंचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *