Qtv Punjabi

रास्ता रोकने के विवाद में खूनी संघर्ष: युवकों पर धारदार हथियार से हमला, एक के गले में 24 और दूसरे को लगे 18 टांके

रास्ता रोकने के विवाद में खूनी संघर्ष: युवकों पर धारदार हथियार से हमला, एक के गले में 24 और दूसरे को लगे 18 टांके

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और खूनी वारदात सामने आई है, जहां रास्ता रोकने और कहासुनी के विवाद में दो युवकों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों को एक घायल के गले में 24 और दूसरे के गले व पेट में आए घावों पर 18 टांके लगाने पड़े। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दुर्गा कॉलोनी वार्ड नंबर तीन निवासी 21 वर्षीय अभिषेक बाछाड़ अपने दोस्त शुभम मंडल के साथ रात करीब 10 बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान लाटनेशन के पास कथित तौर पर अभिजीत सिंह देउपा उर्फ अंशु, कमल सिंह राणा और अनुज राय ने दोनों का रास्ता रोक लिया। रास्ता रोकने की वजह पूछने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और गाली-गलौज के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। शिकायतकर्ता विशाखा बाछाड़ के मुताबिक, उनके बेटे अभिषेक और उसके दोस्त शुभम ने जब रास्ता रोकने का कारण पूछा तो आरोपियों ने कथित तौर पर धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में अभिषेक के गले पर गंभीर चोट आई, जबकि शुभम के पेट और गले पर वार किए गए। दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान अभिषेक बाछाड़ के गले पर 24 टांके लगाए, जबकि शुभम मंडल के पेट और गले में आई चोटों पर कुल 18 टांके लगाने पड़े। घटना के बाद शुभम ने पुलिस सहायता नंबर 112 पर फोन कर सूचना दी। इसके बाद अभिषेक की मां विशाखा बाछाड़ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंतनगर अंकित थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रुद्रपुर में साइबर ठगी के एक मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने शिमला पिस्तौर निवासी रजनीश को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल से आई पुलिस टीम ने गाबा चौक फ्लाईओवर के नीचे काजल मार्बल के पास शाम करीब पांच बजे कार्रवाई की। सादे कपड़ों में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एचआर नंबर की गाड़ी से पहुंचकर युवक को अपने साथ लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पश्चिम बंगाल पुलिस युवक को साइबर अपराध के मामले में गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *