रूद्रपुर से रहस्यमय परिस्थितियों में युवक लापता, पूर्व विधायक ठुकराल ने की बरामदगी की मांग

रूद्रपुर से रहस्यमय परिस्थितियों में युवक लापता, पूर्व विधायक ठुकराल ने की बरामदगी की मांग

रूद्रपुर। चौकी रम्पुरा क्षेत्र से एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के लापता होने की सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस से युवक की जल्द बरामदगी की मांग की। जानकारी के मुताबिक रम्पुरा क्षेत्र निवासी मुकुल श्रीवास्तव पुत्र स्व. पप्पू श्रीवास्तव रविवार की सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवार में हड़कंप मच गया। पूर्व विधायक ठुकराल ने पुलिस से युवक की बरामदगी की मांग की। पूर्व विधायक ठुकराल ने बताया कि
युवक के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। पूर्व विधायक ठुकराल पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने मुकुल श्रीवास्तव के परिजनों से विस्तार से घटनाक्रम की जानकारी ली। पूर्व विधायक ठुकराल ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्होंने अधिकारियों अवगत कराया।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने शिकायत दर्ज कर ली है और मुकुल श्रीवास्तव की तलाश में विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।फिलहाल युवक का सुराग नहीं लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *