शव को छिपाए गए चादर और घटना में प्रयुक्त बाईक भी बरामद
रुद्रपुर। किच्छा पुलिस ने लालपुर में सृष्टि शर्मा की हत्याकांड में फरार अभियुक्त को पुलिस ने यूपी भागते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे लालपुर माहराया रोड से पकड़ा। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस एक हत्यारोपी अमित को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना में भाई का सहयोग करने वाला सुमित कुमार फरार चल रहा था। सीओ सितारंगज के पर्यवेक्षण में टीमों का गठन किया गया । उच्चाधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली किच्छा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार अभियुक्त सुमित सिंह को रामपुर उत्तर प्रदेश भागते समय लालपुर रोड महाराया में गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त सुमित ने बताया कि उसने भाई अमित के साथ मिलकर मृतका के शव को बाईक से ले जाकर साक्ष्य छुपाने की नियत से बरोर नदी श्मशान घाट लालपुर में फेंक दिया था और घटना करने के बाद वह फरार हो गया था और वह यूपी रामपुर भागने का प्रयास कर रहा। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
