2 नवंबर को रम्पुरा निवासी नरेश कोली के घर से हुए थे चोरी
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के जेवरात बरामद किए। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। आरोपी यूपी के जनपद बदायूं का निवासी है और वर्तमान में प्रीत विहार कालोनी में रह रहा है। पुलिस के मुताबिक 2. नवंबर 25 को नरेश कोली पुत्र प्रसादी लाल कोली, निवासी प्रीत विहार, पंचवटी कालोनी रूद्रपुर के घर में चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी व सीओ सिटी प्रशांत कुमार के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर मनोज रतूड़ी नेतृत्व में चौकी रम्पुरा पुलिस टीम चोरी के खुलासे में जुट गई। पुलिस संदिग्धों व अपराधियों की चैकिंग कर रही। तभी पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। पुलिस की सख्ती के बाद उसने चोरी की बात कबूल की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के जेवरात बरामद किए। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोहम्मद यामीन घर में प्लंबर का कार्य करने गया था मौका देख चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से शत प्रतिशत माल की बरामद किया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही।
गिरफ्तार अभियुक्त
मोहम्मद यामीन जुबैरी पुत्र अजमत अली
वर्तमान पता: प्रीत विहार, थाना रूद्रपुर।
स्थायी पता: सैजवान काजी मोहल्ला, मुजरिया चौकी, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश यूपी।
पुलिस टीम में एसआई प्रियांशु जोशी,एएसआई नवीन जोशी,महेन्द्र कुमार,महेश राम आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
