पति ने पत्नी के मुंह पर कपड़ा रख हत्या की,मौके से फरार

पति ने पत्नी के मुंह पर कपड़ा रख हत्या की,मौके से फरार

पति ने पत्नी के मुंह पर कपड़ा रख हत्या की,मौके से फरार

मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी, जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई को भेजा

रुद्रपुर। भूरारानी क्षेत्र दुर्गा कॉलोनी में एक युवक ने अपनी पत्नी की मुंह पर कपड़ा रख कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। सूचना मिलने पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि मूलरूप से बिहार का रहने वाला अनिल अपनी पत्नी मधु के साथ भूरारानी क्षेत्र दुर्गा कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था और 5 साल पहले उसने छत्तीसगढ़ निवासी मधु से लव मैरिज की थी। बुधवार सुबह अनिल ने पत्नी के मुंह पर कपड़ा रख हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों के बीच विवाद चल रहा था और घटना से पहले भी दोनों के बीच गुत्थमगुत्था भी हुई। घटना की सूचना पर मौके पर सीओ सिटी प्रशांत कुमार,एसएसआई नवीन बुधानी, चौकी प्रभारी आदर्श कालोनी सुरेंद्र सिंह, बाजार पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार खत्री, चौकी तेल मिल प्रभारी देवेंद्र मेहता मय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने मधु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर फोरेंसिक की टीम पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। उन्होंने बताया कि पुलिस विवाद के कारणों की जांच कर रही है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हत्या का खुलासा होगा। सीओ सिटी ने बताया कि दोनों की लव मैरिज हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *