जयमाला के स्टेज पर शादी में मुकरा दूल्हा, आधी रात को चौकी पहुंची बारात

जयमाला के स्टेज पर शादी में मुकरा दूल्हा, आधी रात को चौकी पहुंची बारात

रुद्रपुर के प्रीतविहार से भूतबंगला आई थी बारात, देर रात तक चौकी में अड़े रहे वर-वधू पक्ष

रुद्रपुर। दूल्हा सेहरा बांधकर हंसी खुशी बारात लेकर घर से निकला। बारात का गेट पर स्वागत हुआ। रिबन कटने के बाद जयमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर पहुंचे। आशीर्वाद देकर मेहमान आ-जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवक दुल्हन के बगल में आकर बैठ गया और उससे गुप्तगू करने लगा। दूल्हे को वह बात नागवार गुजरी और उसने इसका विरोध कर दिया। हंगामा बढ़ने पर दुल्हन के पास बैठे युवक के साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के पिता सदमे में आ गए और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हंगामा बढ़ा तो दूल्हा समेत पूरी बारात रम्पुरा चौकी पहुंच गई। बारात प्रीतविहार से भूतबंगला पहुंची। दूल्हे पक्ष के लोगों का कहना है कि जयमाला के दौरान दुल्हन का एक मुंहबोला भाई आया और उसके बगल में बैठ गया। काफी देर तक दोनों के बीच गुफ्तगू हुई। जिसका दूल्हे ने विरोध कर दिया। इसी बीच दुल्हन के बगल में बैठे युवक के साथियों ने दूल्हे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे गुस्साया दूल्हे ने शादी से मना कर दिया। इधर, दूल्हा शेरवानी में खुद रम्पुरा चौकी पहुंच गया। उसके पीछे पूरी बारात और दुल्हन पक्ष के लोग भी पहुंच गए। दूल्हे पक्ष का आरोप था कि मारपीट ने तीन लोगों के सिर फूट गए। चौकी में पुलिस दोनों पक्षों में समझौता के प्रयास में लगी रही। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी गई और दूल्हा-दुल्हन को शादी करने को कहा गया। बताया कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। उधर मारपीट के दौरान घायल रम्पुरा निवासी कमल कोली ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में प्रीत विहार निवासी आधा दर्जन युवकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *