गल्ला मंडी में नाले में मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में सनसनी फैली, मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

रूद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र गल्ला मंडी में नाले में एक अधेड़ का शव मिलने की सूचना मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना जानकारी मिलने पर बाजार पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार खत्री मय पुलिस कर्मियों के साथ मौकेे पर पहुंचे। पुलिस वहां खड़े लोगों से आवश्यक जानकारी ली और शव को नाले से निकालकर बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त कर ली गई है। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी आ पहुंचे। शुक्रवार सुबह गल्ला मंडी में सार्वजनिक शौचालय के पास नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई और वहां लोगों की भीड़ उमड़ गई। मामले की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों से जानकारी ली तथा शव को नाले से निकालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त रम्पुरा वार्ड 23 निवासी 65 वर्षीय झम्मनलाल पुत्र मानसिंह के रूप में की गई। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का कहना था कि मृतक झम्मनलाल ने वर्षों पूर्व अपनी सारी सम्पत्ति बेच दी थी और अविवाहित रहकर बिना घर बार के इधर उधर घूमते रहते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *